Tuesday, 13 April 2021

पंधाना क्षेत्र में गणगौर पर्व के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

 पंधाना क्षेत्र में गणगौर पर्व के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

खण्डवा 13 अप्रैल, 2021 - त्यौहारों पर होने वाली भीड़भाड़ से कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए एसडीएम पंधाना ने पंधाना क्षेत्रांतर्गत चैत्र नवरात्रि एवं गणगौर पर्व मनाने के लिए कुछ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार गणगौर पर्व में बाडी से ज्वारे लाने हेतु एक परिवार के सिर्फ 3 सदस्य ही जायेंगे। इस आयोजन में 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों एवं छोटे बच्चों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाड़ी स्थल पर भीड़ एकत्रित ना हो इसके लिये पुजारी प्रत्येक जोड़े को समय स्लॉट देकर बुलायें। सभी सार्वजनिक भोज एवं डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, आदेश का उल्लंघन करने पर आयोजक एवं संचालक पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। गणगौर पर्व में ज्वारों के विसर्जन समय दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक अधिकतम 4 व्यक्ति ही जायेंगे। गणगौर पर्व में ज्वारे लाने ले जाने एवं विर्सजन हेतु प्रशासन द्वारा तय किये गये निर्धारित मार्ग का ही अनुसरण किया जायेगा। गणगौर पूजा स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराये जाने की सभी जिम्मेदारी संबंधित परिवार एवं आयोजक की रहेगी, नियमों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।  

No comments:

Post a Comment