Wednesday, 7 April 2021

पंधाना क्षेत्र में गणगौर व नवरात्रि के दौरान सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न करें

 पंधाना क्षेत्र में गणगौर व नवरात्रि के दौरान सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न करें

खण्डवा 7 अप्रैल, 2021 - एसडीएम पंधाना श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के उद्देश्य से गृह विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार धार्मिक जुलूस व मेलों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। उन्होंने आगामी चैत्र नवरात्रि, गणगौर व रमजान पर्व पर पंधाना क्षेत्र में इन निर्देशों का पालन करने की सभी से अपील की है। उन्होंने पंधाना क्षेत्र के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सभी त्यौहार अपने घरों पर अपने परिवार के साथ ही मनाएं।

No comments:

Post a Comment