गुरूवार को खण्डवा के 6 व ग्रामीण क्षेत्र के 10 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण
खण्डवा 7 अप्रैल, 2021 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि 8 अप्रैल गुरूवार को खण्डवा शहर के 6 स्थानों पर कोविड वैक्सीन टीकाकरण होगा, जिसमें अग्रवाल धर्मषाला घंटाघर के पास खंडवा, सेवा भारती जिला खंडवा के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर वैकुंठ नगर एस.एन. कॉलेज के पास, रेल्वे अस्पताल खंडवा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर खंडवा, संजीवनी क्लीनिक गणेष गंज खंडवा, जिला अस्पताल बी ब्लॉक खंडवा, आनन्द नगर खंडवा स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज है। इसके ग्रामीण क्षेत्र के 10 केन्द्रों पर भी गुरूवार को वैक्सीनेशन होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। डॉ. चौहान ने बताया कि टीकाकरण के इच्छुक 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कोविन पोर्टल पर एवं आरोग्य् सेतु एप पर पंजीयन करा कर टीका अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है इस हेतु पात्र हितग्राही अपना आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। उन्होंने सलाह दी है कि टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तथा सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को स्वच्छ रखना जरूरी है।
No comments:
Post a Comment