अज्ञात फरार आरोपी पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित
खण्डवा 7 अप्रैल, 2021 - गत दिनों महिला के गले से 2 मोटर साइकिल सवारों द्वारा सोने की चेन खीचने की रिपोर्ट मोघट थाने में दर्ज की गई थी। इस मामले में अज्ञात आरोपियों 5 हजार रूपये का पुरूस्कार पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने घोषित करने के आदेश जारी किए है। जो भी व्यक्ति इन आरोपियों को गिरफ्तार कराने में मदद करेगा या इसे गिरफ्तार कराने के लिए जरूरी सूचना देगा उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का होगा। इन आरोपियों से संबंधित सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0733-2222690 तथा 7049101036 अथवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मोबाइल नम्बर 7049139002 या उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मोबाइल नम्बर 9479994705 या थाना प्रभारी मोघट रोड के फोन नम्बर 0733-2224167 या मोबाइल नम्बर 9826516909 पर दी जा सकती है।
No comments:
Post a Comment