Wednesday, 7 April 2021

बुधवार को 34 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव केस 190

 बुधवार को 34 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव केस 190

खण्डवा 7 अप्रैल, 2021 - बुधवार को 34 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है तथा 556 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 190 एक्टिव केस है। उन्होंने बताया कि गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 12 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि बुधवार को कुल 485 मरीजों के सेम्पल लिए गए है। 

No comments:

Post a Comment