खण्डवा जिले में कोविड-19 संबंधी व्यवस्था देखेंगे वन मंत्री डॉ. शाह
खण्डवा 12 अप्रैल, 2021 - राज्य शासन ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के उद्देश्य से की गई व्यवस्थाओं के अनुश्रवण और पर्यवेक्षण के लिये मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिलों का प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार प्रदेश के वन मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह को खण्डवा एवं बुरहानपुर जिले में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम व उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No comments:
Post a Comment