11 से 14 अप्रेल तक मनाया जायेगा टीकाकरण महोत्सव
रविवार को खण्डवा में 8 व ग्रामीण क्षेत्र में 91 केन्द्रांे पर होगा वैक्सिनेषन
खण्डवा 10 अप्रैल, 2021 - शासन के निर्देषानुसार 11 से 14 अप्रेल के बीच अवधि को कोरोना टीकाकरण महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इस दौरान जिला प्रषासन, जनप्रतिनिध, धर्मगुरूआ,ें स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य विभाग के सहयोग से 45 वर्ष से अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि टीकाकरण महोत्सव के पहले दिन 11 अप्रेल रविवार को शहरी क्षेत्र खण्डवा में 8 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जायेगा, जिसमें जिला अस्पताल मे 6 केन्द्रों में टीकाकरण के साथ ही समझौता समिति के सहयोग से ईमलीपुरा कुरैषी इमाम बाड़ा तथा सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मषाला में वैक्सिनेषन किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर,सिहाडा, सहेजला, उप.स्वा.केन्द्र कालमुखी,बडगावगुर्जर, जसवाडी, बेडि़याव पिपल्या फुल, बमनगॉंव आखई, पिपल्याताहार, पुनासा विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा,मूंदी, सिविल हॉस्पीटल मांधाता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुलगांव, मोहना, गौल, बीड़, उपस्वास्थ्य केन्द्र भोगांवा, मोरटक्का, थापना, निमारखेड़ी, नेतनगांव, करोली, डुडगांव, खुटला, अटूट, सरल्या, इंधावड़ी, पामाखेड़ी, नर्मदा नगर, बायफल, नवलगांव, सिंगाजी और षिवरीया, पंधाना विकासखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिवाल, गांधवा, गुड़ी, पिपलोद, सिंगोट, कालंका, कोहदड़, घाटाखेड़ी, बोरगांव बुजुर्ग, आरूद तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र रूस्तमपुर, कुमठी, शाहपुरा, बिलुद, राजपुरा, खिराला, टाकलीकला, पाडल्या, कुमठा, सराय, जलकुंआ, राजगढ़, हिरापुर में किल्लोद विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लोद, उपस्वास्थ्य केन्द्र सोमगांव, कुडिया व सेमरूढ़ में हरसुद विकासख में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसुद उपस्वास्थ्य केन्द्र बरूड़, रेवापुर, देवल्दी, माण्डला व पिपलानी इसी प्रकार छैगांव माखन विकास खण्ड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांव माखन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरूड़, धनगांव, चिचगोहन उपस्वास्थ्य केन्द्र सैयदपुर खैगांवड़ा, कोलाडिट, डाभी, निहालवाड़ी, देषगांव, कांकरिया, टेंभीकला, मलगांव, अहमदपुर, अजंटी, अत्तर, सालई तथा सिर्रा में कोविड वैक्सिनेषन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त खालवा विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment