Tuesday, 9 March 2021

संयुक्त कलेक्टर श्री पाण्डे को दायित्व सौंपे गए

 संयुक्त कलेक्टर श्री पाण्डे को दायित्व सौंपे गए
महिला एवं बाल विकास, जनगणना व स्थानीय निर्वाचन का प्रभार दिया गया

खण्डवा 9 मार्च, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने हाल ही में कलेक्ट्रेट खण्डवा में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार पाण्डे को विभिन्न शाखाओं का प्रभार सौंपा है। जारी आदेश अनुसार श्री पाण्डे को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही श्री पाण्डे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन व अन्य विविध निर्वाचन, सहायक अधीक्षक शाखा सामान्य, जनगणना शाखा, रिकार्ड रूम, प्रतिलिपि शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा, रोगी कल्याण समिति शाखा, रेडक्रास शाखा, सैनिक कल्याण व धर्मस्व शाखा का प्रभार सौंपा गया है। 

No comments:

Post a Comment