दृष्टि विहिनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नेत्र संबंधी निःशुल्क ऑपरेशन किए
खण्डवा 16 मार्च, 2021 - दृष्टिविहिनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नेत्र विभाग से जिला चिकित्सालय खंडवा तथा मेडिकल कालेज के डाक्टर्स को मरीजों की नेत्र संबंधी जांच के लिए उपकरण प्राप्त हुए है। इन उपकरणों में यॉग लेजर, स्लीट लैंप, इन्डायरेक्ट ऑथलमोस्कोप, एन्स्केन केरेटोमीटर तथा ऑटोरेफ्रेक्टोमीटर शामिल है। इन उपकरणों से मरीजो की निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की जांच की जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि नेत्र संबंधी ऑपरेशन गुणवत्ता युक्त सफलतापूर्वक किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 में 3213 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर 110 मोतियाबिन्द ऑपरेशन किए गए। इसके अलावा माह फरवरी में 3665 मरीजों की जॉच कर 130 मोतियाबिन्द ऑपरेशन जिला अस्पताल में सफलता पूर्वक किए गए।

No comments:
Post a Comment