Monday, 15 March 2021

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय में साइकिल रैली सम्पन्न

 आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय में साइकिल रैली सम्पन्न

खण्डवा 15 मार्च, 2021 - म. प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ 12 मार्च से दांडी यात्रा की वर्षगांठ से प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अभिभाषण सीधे प्रसारण उपरांत महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सोमवार को साईकिल रैली आयोजित कर स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर महाविद्यालय के स्टॉफ एवं विद्यार्थियों द्वारा फूलमाला अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया। महाविद्यालय की साईकिल रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्रांगण में गांधी प्रतिमा पर प्राचार्य डॉ. मुकेश जैन द्वारा पुष्प माला अर्पण कर महाविद्यालय के द्वार से हरी झंडी दिखा कर प्रारंभ की गई। यह साईकिल रैली घंटाघर होते हुये नगर निगम पहुंची जहां पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद हॉस्पिटल चौक पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तक पहुंची। जहां पर निमाड के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रायचंद नागड़ा के पौत्र श्री जय नागड़ा ने विद्यार्थियों की सभा को संबोधित करते हुए खंडवा जिले की स्वतंत्रता संग्राम संबंधी ऐतिहासिक घटनाओं को जीवंत विवरण विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किये। तत्पश्चात् यह रैली माखनलाल चतुर्वेदी प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहां पर महाविद्यालय प्राचार्य, स्टॉफ एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। प्राचार्य डॉ. मुकेश जैन द्वारा विद्यार्थियों को पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जिनकी कर्मभूमि खंडवा रही है एवं जहां से उन्होंने कर्मवीर पत्रिका का प्रकाशन किया एवं स्वतंत्रता में उनके योगदान पर विभिन्न प्रेरणादायी उदाहरणों के माध्यम से प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रा शीतल ओसवाल ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी। 

साईकिल रैली के सह संयोजक श्री अमित कुमार अब्राहम ने बताया कि इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय यूथ रेड क्रॉस सहित महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम के दौरान अमृत महोत्सव संयोजक डॉ. एस.पी.सिंह, राष्ट्रीय कैडेट कोर के लेफ्टिनेंट डॉ.एस.एस. डाबर, भौतिक शास्त्र विभाग के डॉ. अविनाश दुबे, गणित विभाग की डॉ. मनीषा साकल्ले , प्रशासनिक अधिकरी डॉ. मनीषा सिंह , लोकप्रशान विभाग के डॉ.एस.के. गोयल, प्रो. दीपिका यादव, प्रो. रूखमणि यादव, प्रो. सुशीला वर्मा, प्रो. नेहा यादव , श्री भूपेन्द्र यादव , श्री राजकुमार निमोरिया आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment