Tuesday, 9 March 2021

पहले संघर्ष कर खुद सीखा, अब दूसरों को ब्यूटी पॉर्लर की ट्रेनिंग दे रही हैं

 खुशियों की दास्ताँ

संघर्ष कर सफलता पाने की ‘‘कहानी ये सच्ची है‘‘
पहले संघर्ष कर खुद सीखा, अब दूसरों को ब्यूटी पॉर्लर की ट्रेनिंग दे रही हैं

खण्डवा 9 मार्च, 2021 - संघर्ष कर आगे बढ़ी महिलाओं व बालिकाओं ने महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में अपनी अपनी सफलता की कहानियॉं सुनाई, इनमें सुश्री ज्योति जोन ने बताया कि उनका ब्यूटीपॉर्लर का व्यवसाय है। उन्होंने बताया कि अपनी 1 साल व साढ़े 3 साल की 2 बेटियां के पालन पोषण के साथ साथ उन्होंने ब्यूटी पॉर्लर की ट्रेनिंग ली। शुरू में एक छोटे से कमरे में एक कुर्सी लगाकर ब्यूटी पॉर्लर का व्यवसाय शुरू किया तो लगातार 3 माह तक ब्यूटी पॉर्लर पर श्रंृगार के लिए कोई महिला नर्ही आइं इससे निराशा होने लगी फिर भी ज्योति ने हिम्मत नही हारी। कुछ दिनों बाद ज्योति का ब्यूटी पॉर्लर का व्यवसाय चल निकला धीरे धीरे काम इतना मिला कि बड़ी दुकान किराये से लेकर उसमें ब्यूटी पॉर्लर संचालित किया और सहयोग के लिए अन्य लड़कियों को ट्रेनिंग देकर पॉर्लर में काम पर लगाया। ज्योति बताती है कि आज की स्थिति में उनका ‘‘ग्लिटजी ब्यूटी पॉर्लर‘‘ खण्डवा शहर के सफलतम पॉलर्स में से एक है। उनके द्वारा प्रशिक्षित 10 लड़कियां अपने अलग अलग ब्यूटी पॉर्लर प्रारंभ कर चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment