वृद्धजनों के लिए कोविड वैक्सीनेशन हेतु वार्डवार तिथि निर्धारित
खण्डवा 17 मार्च, 2021 - जिले में 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों व 45 से 59 वर्ष तक के उम्र के गंभीर रूप से ग्रसित बीमारी के व्यक्तियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र देने पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। जिला अस्पताल में शहर के नागरिकों के लिए कोविड वैक्सीन टीकाकरण की कार्ययोजना बनाई गई, जिसके अनुसार वार्ड के नागरिकों का पोलिंग बूथ के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि 15 मार्च तक जिले में 6927 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया गया जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 6385 नागरिक और 45 से 59 वर्ष के 642 नागरिकांेे को टीका लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि नागरिकों का पोलिंग बूथ के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 मार्च को संत विनोबा भावे वार्ड क्र. 7 के पोलिंग बूथ 147, 148, 157, 158 के अंतर्गत आने वारिष्ठ नागरिकों का, 20 मार्च को सांईराम वार्ड क्रमांक 8 के पोलिंग बूथ 159, 160, 161, 162, 164, 165 के वरिष्ठ नागरिकों का जिला अस्पताल परिसर के बी ब्लॉक टीकाकरण होगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार, बुधवार, गुरूवार और शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद, हरसूद, खालवा, पंधाना, छैगांवमाखन, पंधाना, मूंदी, पुनासा, सिविल हॉस्पिटल ओंकारेष्वर के केन्द्रों पर आकर टीके लगा सकते है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहाड़ा, जावर, चिचगोहन, बोरगॉव, सिंगोट, गुडी, गांधवा, सेधवाल, रोषनी, खार, आषापुर, मोहना, सुलगॉव केन्द्र पर भी वरिष्ठ नागरिकों को टीके लगाये जायेगें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति कोविन पोर्टल पर या आरोग्य सेतु एप पर पंजीयन कराकर अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है। इसके लिए वरिष्ठ नागरिक अपना आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है।
No comments:
Post a Comment