AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 March 2021

‘‘टी.बी. हारेगा देष जितेगा‘‘ अभियान के संबंध में मीडिया कार्यषाला संपन्न

 ‘‘टी.बी. हारेगा देष जितेगा‘‘ अभियान के संबंध में मीडिया कार्यषाला संपन्न 


खण्डवा 16 मार्च, 2021 - राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ‘‘टी.बी. हारेगा देष जितेगा‘‘ जन आंदोलन के लिये मीडिया कार्यषाला का आयोजन मंगलवार को सिविल सर्जन कान्फ्रेंस हाल में किया गया। कार्यशाला में जिला क्षय अधिकारी डॉ. षक्तिसिंह राठौर द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत में क्षय रोग की रोकथाम के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत में क्षय उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया हैं। मध्यप्रदेष शासन द्वारा यह लक्ष्य वर्ष 2024 तक पूर्ण करने का संकल्प लिया गया हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सेन्ट्रल टी.बी. डिविजन के निर्देषानुसार प्रत्येक जिले में टी.बी. फोरम का गठन किया गया है, जिसका उद्देष्य क्षय उन्मूलन संबंधित आवष्यक जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाना हैं। इसी उद्देष्य की प्राप्ति के लिये ‘‘टी.बी. हारेगा देष जीतेगा‘‘ के अन्तर्गत जन आंदोलन अभियान का प्रारंभ 1 मार्च से किया गया है, जिसके अन्तर्गत वर्षभर अलग अलग गतिविधियां कर टी.बी. उन्मूलन के वांछित लक्षणों को प्राप्त करने का प्रयास किया जायेगा। इसके लिए सामुदायिक स्तर पर राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को कार्यक्रम में भागीदार बनाना हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय खॉसी आने पर या दो सप्ताह से ज्यादा बुखार आना, वजन में कमी, बलगम में खून आना जैसे टी.बी. के लक्षण होते है। लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जॉच अवष्य कराये। 

जिला क्षय अधिकारी डॉ. राठौर ने  बताया कि क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में जन भागीदारी एवं मीडिया भागीदारी एवं सामुदायिक जन भागीदारी का मुख्य उद्देष्य लोगो में जागरूकता पैदा करना, क्षय रोग को लेकर स्टिग्मा को कम करना, संभावित मरीजों को जल्द से जल्द खोजना, उनको जाँच केन्द्र तक पहुंचाना, उनका उपचार प्रारंभ कर पूर्ण उपचार सुनिष्चित कराना है। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्पूटम जॉच की जा रही हैं। डॉ. राठौर ने कहा कि टी.बी. रोग से मुक्त होकर स्वस्थ हुए मरीजो को टी.बी. चेम्पियन या कम्यूनिटी वालेंटियर के रूप में प्रषिक्षण देकर उन्हें जन-जन तक टी.बी. की जानकारी पहुंचाने के लिये जिले के हर ब्लॉक में दो-दो क्षय मुक्त मरीजांे को टी.बी. चेम्पियन के रूप में प्रषिक्षण दिया जा चुका हैं। 

No comments:

Post a Comment