महिला एवं बाल विकास विभाग की सेफ्टी वॉक रैली सम्पन्न
खण्डवा 9 मार्च, 2021 - लडकियों एवं महिलाओं को शहर में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने जिससे वे सभी प्रकार की हिंसा के भय से मुक्त होकर जी सके इस के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग जिला खण्डवा द्वारा मंगलवार को नगर निगम खण्डवा से बजरंग चौक होते हुये नगर निगम तक सेफ सिटी अन्तर्गत सेफ्टी वॉक का आयोजन किया गया। शौर्या दल की सदस्य बालिका द्वारा रैली को हरी झंडी दी गई। रैली में श्रीमती नविता षिवहरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती मीना कांता इक्का, सहा संचालक, श्री नंदराम चौहान, परियोजना अधिकारी, श्रीमती पूजा राठौर परियोजना अधिकारी, श्री यषवंत श्रीवास्तव, जिला समन्वयक यूनिसेफ, सुपरवाईजर, आंगनवाडी कार्यकर्ता, शौर्यादल सदस्य शामिल थे।

No comments:
Post a Comment