Wednesday, 10 March 2021

निजी अस्पतालों में भी अब कोविड वैक्सिनेशन प्रारंभष्

 निजी अस्पतालों में भी अब कोविड वैक्सिनेशन प्रारंभष् 


खण्डवा 10 मार्च, 2021 - बुधवार को शहर के एक निजी अस्पताल ‘‘शुभम हॉस्पिटल‘‘ में कोविड-19 वेक्सिनेशन केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, मेडिकल कालेज के डीन डॉ. अनंत, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. सेठिया ,एपीडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेष षर्मा, निजी नर्सिंग होम संचालक डॉ. मुनीष मिश्रा व स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि निजी अस्पताल में कोरोना का टीका 250 रूपये षुल्क देकर लगवाया जा सकता है। यह टीका 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों व 45 वर्ष से 59 उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को चिकित्सा प्रमाण पत्र देने पर लगाया जा सकता है। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक कोविन पोर्टल पर या आरोग्य सेतु एप पर ऑनलाईन पंजीयन कराकर ही टीका लगवा सकते है। निजी अस्पताल में पंजीयन नहीं किया जावेगा।

No comments:

Post a Comment