Tuesday, 16 March 2021

जनजाति विभाग के महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन जमा करें

 जनजाति विभाग के महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन जमा करें 

खण्डवा 16 मार्च, 2021 - अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन स्तर छात्रवृत्ति वर्ष 2020-21 के लिए गत दिनों जिले के सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक आयोजित कर स्वीकृति के संबंध में नवीन दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विवेक पाण्डेय ने बताया कि जनजातीय वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो किन्ही कारणों से वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में एमपी टॉस पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पाये है, उनके लिये 19 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक पोर्टल पुनः खोला जा रहा है। उन्होंने वंचित विद्यार्थियों से आवेदन करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वर्ष 2020-21 हेतु छात्रवृत्ति के आवेदन एमपी टॉस पोर्टल पर 30 मार्च 2021 से प्रारंभ हो जायेंगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पाण्डेय ने सभी शासकीय व अशासकीय संस्था प्रभारी से कहा कि वे अपनी संस्था में प्रवेशित छात्रों को आवेदन करने हेतु सूचित करें।

No comments:

Post a Comment