Monday, 8 March 2021

अवैध शराब की बिक्री की सूचना जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दें

 अवैध शराब की बिक्री की सूचना जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दें

खण्डवा 8 मार्च, 2021 - विगत दिनों मुरैना जिले में हुई जहरीली शराब काण्ड को ध्यान में रखते हुये आबकारी विभाग जिला खण्डवा द्वारा सर्वसाधारण जनता तथा मदिरा उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि मदिरा का उपभोग केवल शासकीय मदिरा दुकानों से ही करें। अवैध शराब निर्माताओं, विक्रेताओं द्वारा बनाई गई अवैध हाथ भट्टी मदिरा मानव स्वास्थ्य के लिये अत्यधिक हानिकारक होती है। अवैध हाथ भट्टी मदिर के सेवन से शारीरिक अपंगता या असमय मृत्यु तक हो सकती है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मदिरा का क्रय एवं उपभोग केवल और केवल शासकीय लायसेंस प्राप्त दुकानों से करें और अपना तथा अपने परिवार का ध्यान रखे। साथ ही जिले में कही भी अवैध शराब का निर्माण या विक्रय होने संबंधी कोई भी सूचना या जानकारी आम जनता के पास हो तो आबकारी नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी को उनके मोबाइल नम्बर 9826074808 पर दे सकते है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। 

No comments:

Post a Comment