आशापुर के आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन करें
खण्डवा 8 मार्च, 2021 - शासकीय आदर्श उ.मा.वि आवासीय विद्यालय आशापुर के प्राचार्य ने बताया कि इस शिक्षा सत्र में शेष माह के लिए विद्यालय में कक्षा 10 वी व 12 वी के विद्यार्थियों के अध्यापन हेतु अतिथि शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। ये शिक्षक भौतिक, रसायन एवं गणित विषय में नियुक्त किए जायेंगे। आवेदक को संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि धारक होना चाहिए तथा बी.एड. उपाधि धारक आवेदक को प्राथमिकता दी जायेगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 दिवस में अपना बायोडाटा शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र सहित आशापुर विद्यालय में जमा करा सकते है।
No comments:
Post a Comment