AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 17 March 2021

इंदिरा सागर के उच्च स्तरीय पुल पर छोटे वाहन ही निकल सकेंगे

 इंदिरा सागर के उच्च स्तरीय पुल पर छोटे वाहन ही निकल सकेंगे
धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

खण्डवा 17 मार्च, 2021 - एन.एच.डी.सी. के अनुरोध पर जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने इंदिरा सागर बांध के उच्च स्तरीय पुल पर से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अब इस पुल पर से 15 टन क्षमता तक के छोटे वाहन, बस आदि निकल सकेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment