AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 March 2021

विश्व उपभोक्ता दिवस के लिये राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरूस्कार योजना

 विश्व उपभोक्ता दिवस के लिये राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरूस्कार योजना 

खण्डवा 12 मार्च, 2021 - आयुक्त खाद्य भोपाल द्वारा जिले से उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाले स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों व व्यक्तियों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरूस्कार योजना हेतु आवेदन मांगे गये हैं। इसमें राज्य स्तरीय पुरूस्कार योजना के तहत प्रथम पुरूस्कार मय प्रशस्ति पत्र के 1.11 लाख रूपये, द्वितीय पुरूस्कार मय प्रशस्ति पत्र के 51 हजार रूपये तथा तृतीय पुरूस्कार मय प्रशस्ति पत्र के 25 हजार रूपये दिये जायेंगे। इसी तरह संभाग स्तरीय पुरूस्कार योजना के तहत प्रथम पुरूस्कार मय प्रशस्ति पत्र के 21 हजार रूपये, द्वितीय पुरूस्कार मय प्रशस्ति पत्र के 11 हजार रूपये तथा तृतीय पुरूस्कार मय प्रशस्ति पत्र के 5 हजार रूपये की राशि 15 मार्च 2021 को विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर प्रदाय की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment