मंत्रीगण ने सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया
खण्डवा 2 मार्च, 2021 - सांसद श्री चौहान के निधन पर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
सांसद श्री चौहान राजनीति में संत हृदय वाले अदभुत व्यक्ति थे - जलसंसाधन मंत्री श्री सिलावट
जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांसद श्री नन्दकुमार चौहान के निधन पर गहन दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की सासंद श्री चौहान से मैरे व्यक्तिगत संबंध रहे है, उनके आकस्मिक निधन से प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है। वे साफ-सुथरी राजनीति के पक्षधर रहे और सदैव स्पष्टवादिता के लिए पहचाने जाते रहे है। सासंद श्री चौहान के निधन से मालवा-निमाड़ की राजनीति में एक शून्य पैदा कर दिया है। मंत्री श्री सिलावट ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने श्री नन्दकुमार सिंह चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सांसद श्री नन्दकुमार सिंह चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री देवड़ा ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने के बाद सर्वप्रथम श्री चौहान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्री चौहान लोकप्रिय सांसद थे और मुझे उनके साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ, बड़े सहज एवं सरल नेता थे। उन्होंने ईश्वर से श्री चौहान की आत्मा की शांति और परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सांसद श्री चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लोकसभा सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि स्व. श्री चौहान बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। वे कुशल संगठक और जन सेवक थे। श्री तोमर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
श्री नंदकुमार सिंह चौहान मृदुभाषी और जनप्रिय राजनेता थे - राज्यमंत्री श्री यादव
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा है कि श्री चौहान अत्यंत मृदुभाषी और जनप्रिय राजनेता थे। श्री यादव ने उनके निधन को प्रदेश और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
राज्य मंत्री श्री परमार ने सांसद श्री चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि स्व. श्री चौहान सदैव ऊर्जावान नेतृत्व प्रदान करने वाले, परिश्रमी और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। श्री परमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने सांसद श्री चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया
पर्यटन, सस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि स्व. श्री चौहान एक प्रबुद्ध राष्ट्र सेवक, महान विचारक और सर्वमान्य जननेता थे। मंत्री सुश्री ठाकुर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
No comments:
Post a Comment