वनग्रामों के हितग्राही सम्पर्क शिविर आगामी आदेश तक स्थगित रहेंगे
खण्डवा 18 मार्च, 2021 - दूरस्थ ग्रामों में शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रति शुक्रवार को वनग्राम शिविरों का आयोजन के लिए वार्षिक कार्यक्रम जारी किया गया था। अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक वनग्राम शिविरों का आयोजन स्थगित कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment