AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 March 2021

एम.एल.बी. स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

 एम.एल.बी. स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

खण्डवा 8 मार्च, 2021 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री एल.डी. बौरासी के मार्गदर्शन में सोमवार को एम.एल.बी. कन्या हायर सेकेण्ड्री स्कूल खण्डवा में विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव श्री हरिओम अतलसिया ने की। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमति अनुराधा गुप्ता भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर सचिव श्री हरिओम अतलसिया ने स्कूल की छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए महिला दिवस मनाने की महत्ता के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने इस अवसर पर पॉक्सो एक्ट, महिलाओं के अधिकार बाल विवाह, किशोर न्याय अधिनियम, एसिड हमला, देश व समाज के विकास में महिलाओं का योगदान आदि के संबंध में जानकारी दी। 

No comments:

Post a Comment