AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 14 March 2021

रविवार को 9 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

 रविवार को 9 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

खण्डवा 14 मार्च, 2021 - रविवार को 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव एवं 358 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिले में अब कुल 2455 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है व 77354 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 53 एक्टिव केस है। गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 4 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। जिले में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक कुल 2339 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। डॉ. शर्मा ने बताया कि रविवार को कुल 87 मरीजों के सेम्पल लिए गए है। 

No comments:

Post a Comment