Wednesday, 3 March 2021

रबी उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन अब 5 मार्च तक

 रबी उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन अब 5 मार्च तक
गेहूं, चना, सरसों व मसूर उत्पादक किसान करा सकते हैं पंजीयन 

खण्डवा 3 मार्च, 2021 - किसानों की उपज को समर्थन मूल्य पर क्रय करने की दृष्टि से रबी उपज गेहँ, चना, मसूर एव सरसों की खरीदी के लिए किसान अपना पंजीयन अब 5 मार्च तक करा सकेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल एवं सहकारिता लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरीया की भोपाल में आयोजित संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में 15 मार्च से होने वाले उपार्जन की प्रक्रिया को किसानों के लिये आसान बनाने के साथ ही उपार्जित फसलों के भंडारण और परिवहन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में श्री पटेल ने किसानों को मैसेज भेजने के साथ एक दिन में खरीदी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिये गये। उपार्जित की गई फसलों को परिवहनकर्ताओं को 72 घंटे में उठाव करने और सुरक्षित भण्डारण के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में निर्देशित किया गया है कि समय पर उठाव एवं परिवहन नहीं करने पर जिम्मेदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। बैठक में बताया गया कि 3, 4 एवं 5 मार्च को किसानों का पंजीयन सिर्फ सहकारी समितियों के केन्द्रों पर ही किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment