AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 March 2021

मार्च में अब तक 4286 वरिष्ठ नागरिकों ने लगवाया कोरोना का टीका

 मार्च में अब तक 4286 वरिष्ठ नागरिकों ने लगवाया कोरोना का टीका 

खण्डवा 10 मार्च, 2021 - खण्डवा में 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों व 45 से 59 वर्ष तक के उम्र के गंभीर रूप से ग्रसित बीमारी के व्यक्तियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र देने पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि 1 मार्च 8 मार्च तक 4286  टीके लगाये जा चुके है। वरिष्ठ नागरिक जिला अस्पताल परिसर के बी ब्लॉक, सामु.स्वा.केन्द्र किल्लौद, हरसूद, खालवा, पंधाना, छैगांवमाखन,पंधाना,मूंदी, पुनासा, सिविल हॉस्पीटल ओंकारेष्वर, केन्द्रों पर सोमवार, बुधवार, गुरूवार और षनिवार को को आकर टीके लगा सकते है।

सीएमएचओ डॉ. चौहान ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।  इच्छुक व्यक्ति कोविन पोर्टल पर एवं आरोग्य् सेतु एप पर पंजीयन करा कर टीका अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है इसके लिए वरिष्ठ नागरिक अपना आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। डॉ. चौहान ने कहा कि 13 मार्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहाडा, जावर, चिचगोहन, बोरगॉव, सिंगोट, गुडी, गांधवा, सेधवाल, रोषनी, खार, आषापुर, मोहना, सुलगॉव, पर भी वरिष्ठ नागरिकों को टीके लगाये जायेगें। 

No comments:

Post a Comment