AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 17 March 2021

‘‘पोषण पखवाड़ा‘‘ के तहत 31 मार्च तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

 ‘‘पोषण पखवाड़ा‘‘ के तहत 31 मार्च तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

खण्डवा 17 मार्च, 2021 - बाल विकास परियोजना क्षेत्र अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए पोषण पखवाड़ा 16 से 31 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती नविता शिवहरे ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा ‘‘खाद्य एवं वानिकी द्वारा कुपोषण को कम किया जाना‘‘ तथा ‘‘पोषण पंचायत‘‘ विषय पर केन्द्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पोषण पखवाड़ा के आयोजन में गतिविधियों का क्रियान्वयन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने नोडल अधिकारी ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गतिविधियों के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा अंतर्गत सभी गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुये छोटे छोटे समूहों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये आयोजित की जाये।

No comments:

Post a Comment