AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 March 2021

इनाम में मिले 2.40 लाख रूपये से बहन की शादी की, पिता का कर्ज चुकाया

 खुशियों की दास्ताँ
इनाम में मिले 2.40 लाख रूपये से बहन की शादी की, पिता का कर्ज चुकाया

खण्डवा 9 मार्च, 2021 - खण्डवा निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी आरती वर्मा ने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई। आरती वर्मा ने बताया कि वह 12 वर्ष की उम्र से ताइक्वांडो की ट्रेनिंग लेने लगी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, फिर भी पिता व माता ने हौंसला बढ़ाया और ताइक्वांडो के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया। माता पिता व भाई बहनों से मिले प्रोत्साहन तथा प्रशिक्षकों की सीख से सफलता मिली और जिला संभाग तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी ताइक्वांडों में गोल्ड मेडल हासिल किए। आरती ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चैम्पियन रहने के कारण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गोल्ड मेडल के साथ सम्मान निधि के रूप में आरती को 2.40 लाख रूपये की पुरूस्कार राशि भी दी थी। आर्थिक स्थिति खराब होने से आरती के पिता पर कुछ लोगों का कर्जा हो गया था। आरती ने इस राशि से अपने पिता को कर्ज मुक्त किया और उसी समय उनकी बड़ी बहन की शादी में इस राशि से पिता की मदद की और शादी का खर्चा उठाया। 

No comments:

Post a Comment