Saturday, 13 March 2021

चने के उपार्जन के लिए 21 केन्द्र स्थापित

 चने के उपार्जन के लिए 21 केन्द्र स्थापित

खण्डवा 13 मार्च, 2021 - जिले में रबी विपणन मौसम 2021-22 में समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन का कार्य 22 मार्च से 15 मई तक जारी रहेगा। चने का समर्थन मूल्य 5100 रूपये निर्धारित है। चने की खरीदी के लिए जिले में कुल 21 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए है। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि इनमें खण्डवा तहसील में 8 , खालवा में 4, पंधाना में 2 , पुनासा में 3 व हरसूद तहसील में 4 केन्द्र स्थापित किए गए है। 

उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने बताया कि खण्डवा तहसील में चना उपार्जन के लिए जो खरीद केन्द्र स्थापित किए गए है, उनमें गुड़ी खेडा स्थित गुर्जर वेयर हाउस, ग्राम सिरपुर स्थित जय अग्रेसन वेयर हाउस, सिरपुर का ही चौहान वेयर हाउस, टेमीकला स्थित नेशनल वेयर हाउस, बोरगांव का सिद्धार्थ वेयर हाउस, सिहाड़ा को ओंकार वेयर हाउस में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए है। खालवा तहसील के जोगीबेड़ा स्थित दिव्यशक्ति वेयर हाउस, मण्डी परिसर खालवा समिति परिसर रोशनी, कालाआम खुर्द वेयर हाउस, पंधाना तहसील में नयन वेयर हाउस, डुल्हार स्थित नयन वेयर हाउस, पुनासा के तहसील में कडकेश्वर समिति परिसर, मूंदी मण्डी परिसर तथा ग्राम करोली स्थित सिड्स एण्ड ग्रेन्स वेयर हाउस एवं हरसूद तहसील के ग्राम बोथियाखुर्द समिति परिसर, ग्राम गंभीर स्थित रिद्धी वेयर हाउस, नगर पंचायत छनेरा स्थित मंत्री वेयर हाउस तथा बालाजी वेयर हाउस में चना उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए है। 

No comments:

Post a Comment