AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 March 2021

प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत गृह प्रवेशम कार्यक्रम 18 मार्च को

 प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत गृह प्रवेशम कार्यक्रम 18 मार्च को

खण्डवा 16 मार्च, 2021 - विकास आयुक्त कार्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रदेश में निर्मित 1.25 लाख आवासों का गृह प्रवेश 18 मार्च 2021 को प्रातः 11 बजे मिन्टो हॉल भोपाल (प्रार्वधिक) से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय गृह मंत्री, केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी जिले पोर्टल पर पूर्ण सभी आवासों की जनपदवार, ग्राम पंचायतवार, ग्रामवार, हितग्राहीवार सूची बनाकर ग्रामोदय कार्यक्रम अंतर्गत गृह प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारी करें।

No comments:

Post a Comment