AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 17 March 2021

रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के रिक्त पद पूर्ति के लिए वाक इन इंटरव्यू 18 मार्च को

 रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के रिक्त पद पूर्ति के लिए वाक इन इंटरव्यू 18 मार्च को 

खण्डवा 17 मार्च, 2021 - जिले में कोल्ड चेन टेक्निषियन रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के पद पर अस्थाई रूप से तीन माह के लिये भर्ती की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने आवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते है। उन्होंने बताया कि इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 व आईटीआई में 2 वर्ष का डिप्लोमा या 3 वर्ष का रेफ्रिजेषन एवं एयर कंडिषनिंग पॉलिटेक्निक से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर वाक-इन इंटरव्यू के लिए 18 मार्च को उपस्थित हो सकते है। 

No comments:

Post a Comment