Tuesday, 16 March 2021

‘राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य‘ विषय पर केन्द्रित लाइव फोन इन कार्यक्रम 18 मार्च को

 ‘राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य‘ विषय पर केन्द्रित लाइव फोन इन कार्यक्रम 18 मार्च को

खण्डवा 16 मार्च, 2021 - ‘‘राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य‘‘ विषय पर सजीव फोन-इन कार्यक्रम 18 मार्च को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा। इस दौरान राज्य स्तरीय विषय विशेषज्ञों द्वारा ‘‘राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य’’ की जानकारी दी जाएगी तथा नम्बर 0755-2660902, 2660903 पर आषा कार्यकर्ता सवाल पूछ सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने निर्देष दिये कि सभी आशायें, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें। 

No comments:

Post a Comment