Monday, 8 March 2021

ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन 15 से 24 मार्च तक

 ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन 15 से 24 मार्च तक

खण्डवा 8 मार्च, 2021 - उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल से प्राप्त निर्देश के पालन में जिले में उपलब्ध ई.व्ही.एम. व वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन 15 से 24 मार्च तक प्रातः 11 से सायं 5 बजे के बीच किया जायेगा। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित किया है कि वे इस दौरान ग्राम नहाल्दा स्थित ई.व्ही.एम. वेयर हाउस में उपस्थित रहकर यह कार्यवाही देख सकते है।

No comments:

Post a Comment