ई-इपिक डाउनलोड हेतु शिविर 13 मार्च को
खण्डवा 12 मार्च, 2021 - मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2021 में सम्मिलित नवीन मतदाताओं के ई-ईपिक डाउनलोड किये जाने हेतु जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर द्वितीय विशेष कैम्प शनिवार 13 मार्च को आयोजित किया गया है। ऐसे समस्त नवीन मतदाता जिन्होंने निर्वाचन नामावली में अपना नाम संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2021 के दौरान सम्मिलित कराया है। द्वितीय विशेष कैम्प के दौरान 13 मार्च को उपस्थित होकर ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते हैं। जिन मतदाताओं को ई-ईपिक डाउनलोड करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई हो, ऐसी स्थिति में बी.एल.ओ. से संपर्क कर अपने ई-ईपिक डाउनलोड करा सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि सभी एसडीएम को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वे अपने बीएलओ के माध्यम से नए मतदाताओं के ई-ईपिक डाउनलोड करने के लिए शिविर आयोजित करायें।
No comments:
Post a Comment