मिशन ‘‘नगरोदय‘‘ कार्यक्रम 12 मार्च को
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे विकास कार्यो का वर्चुअल शुभारंभ
खण्डवा 11 मार्च, 2021 - मिशन नगरोदय कार्यक्रम 12 मार्च को पूरे प्रदेश में आयोजित किया जायेगा। खण्डवा जिले में दोपहर 1ः30 बजे से पुरानी अनाज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जायेगा। साथ ही खण्डवा के पंचवर्षीय विकास के रोडमेप की पुस्तिका का विमोचन भी किया जायेगा। नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य अतिथ्य व नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित सीधा प्रसारण भी खण्डवा की पुरानी मण्डी प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री विजय शाह व स्थानीय विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा भी शामिल होंगे।
No comments:
Post a Comment