इच्छुक व्यक्ति बायोगैस संयंत्र के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
खण्डवा 10 फरवरी, 2021 - उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 1 से 25 घन मीटर बायो गैस प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के लघु बायो-गैस संयंत्र के लिये निःशुल्क ऑनलाईन कम्प्यूटरीकृत बायो गैस वेब पोर्टल की शुरुआत की है। बायो-गैस उपयोग करने के इच्छुक सभी किसान बायो गैस संयंत्र के लिए अपना आवेदन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
बायो गैस वेब पोर्टल पर लाभार्थी के आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां ध्यान से भरने को कहा गया है। वेब पोर्टल के लिंक https://biogas.mnre.gov.in के माध्यम से इच्छुक उपयोगकर्ता, किसान, व्यक्ति अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये संबंधित राज्य स्तर की बायो गैस विभाग या नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को संपर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment