AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 February 2021

अमानक उर्वरक बेचने वाले संस्थान का लायसेंस निलंबित किया गया

 अमानक उर्वरक बेचने वाले संस्थान का लायसेंस निलंबित किया गया 

खण्डवा 10 फरवरी, 2021 - कृषि विभाग के अधिकारियों ने सेवा सहकारी समिति आरूद से सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक सेम्पल का नमूना लेकर जांच के लिए ग्वालियर की प्रयोगशाला को भेजा गया था, जो  जांच में अमानक पाया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने उर्वरक विक्रेता सेवा सहकारी समिति आरूद का उर्वरक विक्रय लायसेंस निलंबित करने के आदेश जारी किए है।

No comments:

Post a Comment