AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 February 2021

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करें

 सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करें
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने दिए निर्देश

खण्डवा 9 फरवरी, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में उनके विभागों से संबंधित दर्ज शिकायतों व समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करें। उन्होंने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित आवेदनों के निराकरण में रूचि न लेने के कारण जिन अधिकारियों की ग्रेड खराब पाई जायेगी, ऐसे अधिकारियों के वेतन काटने की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट सहित जिले के एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने अधिकारियों से कहा कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री जी के खण्डवा शहर प्रवास को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करें। 

No comments:

Post a Comment