लोक अदालत से पूर्व बीमा कम्पनियों के प्रबंधकों के साथ बैठक सम्पन्न
खण्डवा 6 फरवरी, 2021 - नेशनल लोक अदालत आगामी 10 अप्रैल को आयोजित होगी। इससे पूर्व प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार आगामी नेशनल लोक अदालत में बीमा कम्पनी के अधिक से अधिक लंबित क्लैम प्रकरणों का निराकरण किया जाये। इस संबंध में आज की बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री हरिओम अतलसिया ने उपस्थित ओरियन्टल इंश्योरेंस कंपनी व यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए। यह प्रीसिटिंग मीटिंग ए.डी.आर. सेन्टर में सम्पन्न हुई। इस प्रीसिटिंग मीटिंग में बीमा कपनी ओरियन्टल इंश्योरेंस के अधिकारी श्री कैलाश सांवले अधिवक्तागण आभा सैनी, श्री सुदीप्त सेन गुप्ता, श्री संजय इग्ले, श्री नितिन झंवर, श्रीमति छाया शर्मा श्री शुभम सोनी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment