डिप्टी कलेक्टर श्री जाधव को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां
खण्डवा 10 फरवरी, 2021 - कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक जाधव को कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने कुछ अतिरिक्त शाखाओं का प्रभार सौंपा है। जारी आदेश अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्री जाधव को पूर्व में सौंपे गए कार्य के साथ साथ अब ब्रिस्क व बैंक वसूली शाखा, रिकार्ड रूम तथा अल्प बचत शाखा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
No comments:
Post a Comment