‘‘केच द रेन‘‘ कार्यक्रम के तहत जल जागरूकता रैली सम्पन्न
खण्डवा 11 फरवरी, 2021 - नेहरू युवा केंद्र खंडवा द्वारा जिला युवा अधिकरी श्रीमती पूजा कौशिक के निर्देशन में ब्लॉक पंधाना के ग्राम बिहार में नेशनल वाटर मिशन जल शक्ति अभियान के “केच द रेन” कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में युवाओं द्वारा विशाल जल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली ग्राम बिहार के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस बिहार ग्राम पंचायत पर समाप्त की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरु युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक, रिजवान सिद्दीकी, और किंग फिशर मंडल से अरविन्द सोनारे, एकता युवा मंडल से अजाज खान अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment