Thursday, 4 February 2021

नगरीय क्षेत्र की मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण नियुक्त

 नगरीय क्षेत्र की मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण नियुक्त

खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - आगामी दिनों में आयोजित होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने फोटो युक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इस कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने जिले के सभी एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में तथा तहसीलदारों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। अपीलीय अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े को नियुक्त किया गया हैं 

जारी संशोधित आदेश अनुसार नगर निगम खण्डवा के लिए एसडीएम श्रीमती ममता खेड़े को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व श्री प्रताप आगास्या तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद पंधाना के लिए श्रीमती आरती सिंह एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व श्रीमती स्वाति मिश्रा तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। मूंदी के लिए श्री चन्दर सिंह सोलंकी एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व श्रीमती सीमा कनेश मौर्य तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। ओंकारेश्वर के लिए श्री चन्दर सिंह सोलंकी एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व श्री उदय कुमार मण्डलोई तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद छनेरा के लिए डॉ. परीक्षित झाडे एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार श्री नितिन चौहान को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

No comments:

Post a Comment