राजस्व पुस्तक परिपत्र में संशोधनों को केबिनेट ने दी मंजूरी
खण्डवा 9 फरवरी, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की बैठक भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रि-परिषद ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड छः क्रमांक 4 परिशिष्ट-1 में वन्य-प्राणियों द्वारा भी मकान पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से क्षत्रिग्रस्त होने पर आर्थिक अनुदान सहायता दी जाने का प्रावधान जोड़ा जाने की मंजूरी दी। वर्तमान में इस परिशिष्ट में किसी भी प्रकार के प्राकृतिक प्रकोप या आग लगने के कारण मकान पूर्ण, आंशिक रूप से नष्ट होने पर अनुदान सहायता का प्रावधान था। इसी प्रकार राजस्व पुस्तक परिपत्र में वर्तमान में प्राकृतिक प्रकोप या अग्नि दुर्घटना के कारण पीडि़त परिवार के कपड़े, खाद्यान्न एवं बर्तनों की हानि के लिए प्रति परिवार के मान से 5 हजार रूपये का आर्थिक अनुदान, 50 किलोग्राम खाद्यान्न अर्थात गेहूँ या चावल एवं 5 लीटर केरोसीन तात्कालिक सहायता के रूप में देने का प्रावधान है। मंत्रि-परिषद ने इसके साथ वन्य-प्राणियों द्वारा हुई क्षति को भी जोड़ने की मंजूरी दी।
No comments:
Post a Comment