राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न
खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत् गुरूवार को सिविल सर्जन सभाकक्ष खंडवा में जिले के सभी चिकित्सकोें की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान द्वारा ली गई। उन्होंने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम के डॉक्टर्स को निर्देष दिये कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को जन्मजात विकृतियों को चिन्हांकित करें ताकि उनका सही समय पर उपचार व सर्जरी की जा सकें। इसके लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज बच्चे और स्कूलों में दर्ज बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जावें। नोडल अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने कहां कि टीम अपना अग्रीम दौरा कार्यक्रम बनाकर कार्य करें ताकि अधिक से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग हो सकेगी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के को-आर्डिनेटर महेष पवार, डीपीएम डॉ. षिवराजसिंह चौहान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत् नूयूरल टयूब डिफेक्ट, जन्मजात हृदय रोग, जन्मजात भैरापन, जन्मजात मोतियाबिंद, डवलपमेंट डिस्प्लेसिया हिप, क्लब फुट, भेंगापन, नाक कान गले संबंधी जन्मजात बीमारी के जन्म से 18 वर्ष तक आयु के मरीजों की जांच कर उनका निःशुल्क उपचार किया जाता है।
No comments:
Post a Comment