विद्यार्थियों को मानसिक रोग व उनके उपचार के बारे में बताया
खण्डवा 10 फरवरी, 2021 - अरविंद कुमार नितिन कुमार मांटेसरी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन में बुधवार को मानसिक स्वास्थ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार में सभी विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मानसिक रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई। सेमिनार में मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय इंगले ने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक रोगों के लक्षणों में ज्यादा मानसिक तनाव, उदासी, घबराहट, चिंता, मायूसी , क्रोधित होना, बहकी बहकी बातें करना अकेले में आवाज सुनना, नकारात्मक व आत्महत्या के विचार बार बार आना, नींद का कम या ज्यादा होना, अपने आप में खोए रहना अकेले में आवाज सुनाई देना शक करना अकेले में बड़बड़ाना हंसना बातें करना जैसे लक्षण शामिल है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती एस नागोत्रा एवं शिक्षकगण भी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment