Wednesday, 10 February 2021

अस्पताल में ही बनाया आयुष्मान कार्ड, अब मिलेगी निःशुल्क उपचार की सुविधा

 खुशियों की दास्ताँ

अस्पताल में ही बनाया आयुष्मान कार्ड, अब मिलेगी निःशुल्क उपचार की सुविधा

खण्डवा 10 फरवरी, 2021 - जिले के ग्राम शेखपुरा निवासी सुरेश पिता श्रीराम गरीब परिवार से है। गत दिनों वे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। प्रायवेट अस्पताल में उपचार के लिए उन्हें भर्ती कराया तो अस्पताल वालों ने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछताछ की तो सुरेश ने बताया कि उसका नाम तो आयुष्मान योजना की पात्रता सूची में है, लेकिन वो कार्ड नही बनवा पाए है। 

  गांव में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक श्री आशीष मालवीय को जब यह मालूम चला कि सुरेश का एक्सीडेंट हो गया है और कार्ड के अभाव में उपचार महंगा पड़ेगा तो उससे रहा न गया और वह अपना लेपटॉप व प्रिंटर लेकर जैन हॉस्पिटल पहुंच गया और अस्पताल में भर्ती घायल सुरेश से पूछताछ कर उसका आयुष्मान कार्ड मौके पर ही तैयार कर उपलब्ध कराया, जिससे अब सुरेश का उपचार प्रायवेट हॉस्पिटल में भी हो जायेगा और इसके लिए उसे कुछ खर्च भी नही करना पड़ेगा। 

No comments:

Post a Comment