Saturday, 6 February 2021

‘‘एक राष्ट्र-एक बाजार‘‘ की अवधारणा को साकार कर रहा है ‘ई-नाम‘

 ‘‘एक राष्ट्र-एक बाजार‘‘ की अवधारणा को साकार कर रहा है ‘ई-नाम‘
खण्डवा सहित प्रदेश की सभी मण्डियाँ जुड़ेंगी ‘‘ई-नाम‘‘ प्लेटफार्म से

खण्डवा 6 फरवरी, 2021 - भारत सरकार की राष्ट्रीय कृषि बाजार अर्थात ‘‘ई-नाम‘‘ योजना में प्रदेश की सभी मण्डियों को शामिल किये जाने के लिये डीपीआर तैयार करने के निर्देश म.प्र. राज्य मण्डी बोर्ड की प्रबंध संचालक सुश्री प्रियंका दास ने अधिकारियों को दिये हैं। उल्लेखनीय है कि अभी प्रदेश की 80 मण्डियों में इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश की शेष मण्डियों में भी शीघ्र ही ई-नाम योजना का क्रियान्वयन किया जा सकेगा।

भारत सरकार द्वारा ‘‘एक राष्ट्र एक बाजार‘‘ की अवधारणा को मूर्त रूप दिया जा रहा है।  कृषि विपणन में ई-नाम अर्थात ‘‘राष्ट्रीय कृषि बाजार‘‘ एक अभिनव पहल है। इसमें एफपीओ ट्रेडिंग मॉड्यूल लांच कर इसे और अधिक मजबूत किया गया है। समीक्षा बैठक में मण्डी बोर्ड की एमडी सुश्री दास ने ‘‘ई-नाम‘‘ प्लेटफार्म पर अधिक से अधिक एफपीओ को पंजीकृत करने के निर्देश दिये। प्रदेश की सभी मण्डियों में योजना का क्रियान्वयन किया जाना है। इसके लिये सभी आवश्यक तैयारियाँ शीघ्रता से की जायें। 

No comments:

Post a Comment