AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 February 2021

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

 जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं


खण्डवा 9 फरवरी, 2021 - शासन के निर्देश अनुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे व अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। जनसुनवाई में कुल 79 आवेदकों ने उपस्थित अधिकारियों को अपने आवेदन दिए। प्राप्त आवेदनों में नगर निगम के 10, जनपद खण्डवा 3, पुलिस अधीक्षक 3, एसडीएम खण्डवा की 3, सामाजिक न्याय के 5, तहसीलदार खण्डवा की 15, विद्युत 4, खाद्य विभाग के 5, तहसीलदार छैगांवमाखन के 1, पंधाना एसडीएम की 6, पुनासा एसडीएम की 4 और तहसीलदार खालवा का 1  आवेदन शामिल है। जनसुनवाई के दौरान जिन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण संभव नही था ऐसे आवेदकों को आवेदन के निराकरण की समय सीमा बता दी गई है तथा समय सीमा में आवेदनों का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।  

No comments:

Post a Comment