शिक्षकों से नई शिक्षा नीति ड्राफ्ट को अध्ययन करने की अपील की
खण्डवा 3 फरवरी, 2021 - स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री इन्दर सिंह परमार ने शिक्षकों से अपील की है कि वे नई शिक्षा नीति के ड्राफ्ट का अध्ययन करें। अपने जिलों में संगोष्ठी आयोजित कर चर्चा करें। नई शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन को अपने सुझाव भिजवाएं। मंत्री श्री परमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति में भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास को समाज के सामने लाया जाएगा। समाज को उसकी स्थानीय भाषा में समझाकर इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाएगा। भारत की सामाजिक परंपरा में शिक्षक असाधारण कार्य करते हैं। शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। ब्रिटिश शिक्षा पद्धति ने भारत के समृद्ध इतिहास को कभी दिखाया ही नहीं। भारत राष्ट्रगुरु है, उसने दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया है। हमें अपनी स्थानीय भाषा, मूल्यों और परंपराओं पर गर्व है। उन्होंने सभी शिक्षकों से ‘आत्म-निर्भर भारत‘ के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा शिक्षक ही ‘आत्म-निर्भर भारत, आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश‘ का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
No comments:
Post a Comment