AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 2 February 2021

पदक विजेता खिलाडि़यों की पुलिस में होगी सीधी भर्ती

 पदक विजेता खिलाडि़यों की पुलिस में होगी सीधी भर्ती 
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के विजेताओं को मिलेगा लाभ

खण्डवा 2 फरवरी, 2021 - मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के पदक विजेता खिलाडि़यों की प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में सीधी भर्ती करेगी। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 60 पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। इनमें 10 पद उपनिरीक्षक के और 50 पद कांस्टेबल के रहेंगे।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडि़यों को ऑलिम्पिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर सीधे उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी जायेगी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाडि़यों को कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति दी जायेगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के लिये आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के पदक विजेता खिलाडि़यों को भी लाभ दिया जायेगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि इन पदों की भर्ती के लिये खिलाडि़यों के पास वांछित शैक्षणिक अर्हता का होना आवश्क है। उनकी किसी प्रकार से न तो परीक्षा ली जाएगी और न ही फिजिकल टेस्ट होगा।


No comments:

Post a Comment